Uncategorized

गोढियारी कांदाडोगर में झरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण अष्टप्रहरी नाम यज्ञ के साथ किया गया जनप्रतिनिधि नेता समाज सेवक झरिया साहू समाज के सभापति कार्यकर्ता हुए सम्मिलित

गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र गोढियारी कांदाडोगर में भव्य कलश यात्रा के साथ झरिया साहू समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया जहां जनप्रतिनिधि नेता समाज सेवक साहू समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण हजारों की संख्या में रहें सम्मिलित जहां पर झरिया साहू समाज के युवा युवती महिला पुरुष बाल गोपाल एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ दिन रात लगी रही झरिया साहू समाज भवन के लोकार्पण के उपलक्ष में अष्टपहरि नाम यज्ञ का आयोजन किया गया जहां हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे ,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का मंत्र जाप किया गया जिसमें साहू समाज के स्वजातियों का आगमन चढ़ बढ़कर उपस्थिति दर्ज कराया गया साहू समाज के कार्यकर्ताओं ने अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का संपन्न विधि विधान से विधिवत रूप से पूर्ण किया गया यह कार्यक्रम झरिया साहू समाज कांदाडोंगर परिक्षेत्र के सभापति श्री देवशरण साहू शिक्षक केंद्रीय अध्यक्ष श्री कीर्तन साहू के नेतृत्व एवं चार गढ़ झरिया साहू समाज के सहयोग से आयोजित किया गया जहां पर साहू समाज के सभापतियों का जनप्रतिनिधियों नेता का स्वागत अभिनन्दन करते हुए साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया आपको बता दे की कांदाडोगर ग्राम गुढ़ियारी के शिक्षक एवं समाज सेवक श्री जयमल यादव एवं माता बहनों महिला पुरुष युवा युवती द्वारा सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिस स्थान पर 8 बालिका संकीर्तन मंडलियों के द्वारा 24 घंटा हरे कृष्णा हरे राम का मंत्र जाप किया गया एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले माता बहने सज्जनों को साहू समाज प्रमुखों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें चारगढ साहू समाज के कार्यकर्ता सभापतियों का विशेष योगदान रहा यह अष्टपहरि नाम यज्ञ कार्यक्रम पूरे क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!