Uncategorized

अमलीपदर में दिखा उत्साह का अलग अंदाज, डॉ. मनीष सिन्हा के जन्मदिन पर 100 पौधों का रोपण, डॉ. देवेंद्र कश्यप के प्रथम आगमन पर हुआ सम्मान

गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के अमलीपदर से आज की बड़ी और खास खबर सामने आई है। अमलीपदर क्षेत्र में एक ही दिन सामाजिक सरोकार, सम्मान और उत्साह के कई रंग देखने को मिले। एक ओर डॉ. मनीष सिन्हा का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया, तो दूसरी ओर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक आदरणीय डॉ. देवेंद्र कश्यप जी का कांदाडोंगर ग्राम पंचायत अमलीपदर की पावन धरा पर प्रथम आगमन हुआ। उनके स्वागत को लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली। डॉ. मनीष सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर मां रोटी फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। जन्मदिन को सिर्फ उत्सव तक सीमित न रखते हुए प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। वहीं आदरणीय डॉ. देवेंद्र कश्यप जी, प्रदेश संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, का कांदाडोंगर ग्राम पंचायत अमलीपदर में प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अलग-अलग गांवों के गोटिया एवं सरपंच, क्षेत्र के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभव और योगदान को सम्मान दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से क्षेत्र की आवाज को जनता तक पहुंचाने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। पत्रकारों के सम्मान से कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मीडिया के योगदान को भी सराहा कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों और पत्रकारों का सम्मान—यह संदेश देता नजर आया कि समाज के हर उस वर्ग को सम्मान मिलना चाहिए, जो अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र और समाज के लिए योगदान दे रहा है। कुल मिलाकर अमलीपदर में आज का दिन कई मायनों में खास रहा। डॉ. मनीष सिन्हा के जन्मदिन पर 100 पौधों का रोपण, डॉ. देवेंद्र कश्यप जी का प्रथम आगमन और क्षेत्र के गोटिया, सरपंच, बुजुर्गों एवं पत्रकारों का सम्मान—इन सभी कार्यक्रमों ने अमलीपदर की धरती पर सामाजिक एकता और सम्मान की एक अलग तस्वीर पेश की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 92.53941;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!