Uncategorized

*रावत एवं ठेठवार समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल कराने की मांग तेज*

*रावत एवं ठेठवार समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल कराने की मांग तेज* *सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से की मुलाकात, मंत्री ने तत्काल लिया संज्ञान* *नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026।* *छत्तीसगढ़ में निवासरत अहीर समाज के अंतर्गत आने वाली रावत एवं ठेठवार जातियों को भारत सरकार की पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय अनुसूची (Central OBC List) में शामिल किए जाने की मांग को लेकर सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा से महत्वपूर्ण एवं सौजन्य भेंट की।* *प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु एवं भारत सरकार के शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के नेतृत्व में किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री बी.एल. वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में भारत सरकार को भेजे गए प्रस्ताव का हवाला दिया तथा रावत एवं ठेठवार जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया।* *तोखन साहू ने भी लगातार उठाया है मुद्दा* *इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा पूर्व में भी भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग रखी गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के रावत एवं ठेठवार समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी सामाजिक स्थिति से अवगत कराया तथा मामले के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।* *मंत्री बी.एल. वर्मा ने तत्काल लिया संज्ञान* *प्रतिनिधिमंडल की मांग पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए मामले को गंभीरता से लिया।* *उन्होंने मौके पर ही विभाग के सचिव श्री अग्रवाल जी से दूरभाष पर चर्चा कर प्रकरण की स्थिति एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली तथा शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।* *मंत्री की इस त्वरित पहल से प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित रावत एवं ठेठवार जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किए जाने का विषय अब शीघ्र सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगा।* *प्रतिनिधिमंडल में ये रहे उपस्थित* *इस अवसर पर सर्व यादव समाज के महासचिव श्री मनोज यादव, जिलाध्यक्ष श्री गजानंद यादव, श्री विजय यादव, श्री अजय यादव, श्री मंजीत यादव, श्री कन्हैया यादव, श्री अनूप यादव, श्रीमती गीता यादव,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, श्रीमती खिरोद्री यादव, श्री पवन यादव, श्री चंदन सोनी, श्री दरबारी यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।* *सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने कहा कि रावत एवं ठेठवार समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर समाज पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ प्रयासरत है और केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक पहल से इस संघर्ष को नई दिशा मिली है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!