Uncategorized

डुमरबहाल में दिव्यांगजनों को मिली सौगात, ट्राइसाइकिल वितरण से चेहरे खिले

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चावन बघेल और सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा ने किया वितरण देवभोग क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमर बहाल में दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चावन बघेल एवं ग्राम पंचायत के सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि -: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। इस अवसर पर गांव के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!