Uncategorized

ग्राम पाटली गरुड़ जिला बागेश्वर उत्तराखंड हाल निवासी वापी गुजरात को भव्या फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समारोह में ग्लोबल डायमंड आइकॉन सम्मान जयपुर में देने की घोषणा।

राज न्यूज 24 चैनल छत्तीसगढ़ सहसंपादक मुकेश कुमार राजपूत कि रिपोर्ट ग्राम पाटली गरुड़ जिला बागेश्वर उत्तराखंड हाल निवासी वापी गुजरात को भव्या फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समारोह में ग्लोबल डायमंड आइकॉन सम्मान जयपुर में देने की घोषणा। अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड -2026 में देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिनमे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस बार भी इस प्रोग्राम में 15 देशों के अवार्डीज़ शामिल होंगे। इस रविवार 5th अप्रैल,2026 को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन बच्चों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड -2026 समारोह का आयोजन रविवार सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा - जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया जायेगा। जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा । जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ासे के विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ)शेखर चंद्र जोशी को भी सम्मानित किया जाएगा। जो कि विशिष्ट अतिथि भी हैं। भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने जानकारी दी। इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। प्रो(डॉ)शेखर चंद्र जोशी ,विभागाध्यक्ष के अलावाऔर भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित होंगे । इस प्रोग्राम में डॉ. नीता शर्मा - मिसेज इंडिया -2022 (फर्स्ट रनर अप ), मिस परमिला बेदी -मिस इंडिया यूनिक, मिस माधुरी विष्णु गोवलकर, सुरभि माथुर और वान्या श्रीवास्तव, द्वारा – डॉ. प्रियंका जैन, श्रीमती शुभा शुक्ला, श्रीमती उषा सिंह, मिसेज अर्पणा राज, मिस संस्कृति दीक्षित, डॉ. रूचि सक्सेना, मिस शुभांशी शुक्ला, डॉ. सुमिता राय, श्रीमती रूचि तोमर, नेहा कुमारी को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाया जायेगा । चित्रा माथुर फाउंडेशन के सौजन्य से कुछ जरुरतमंद महिलों को सिलाई मशीन भी दी जाएगी। इस प्रोग्राम में कई साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी होगा...प्रोग्राम का संचालन एंकर RJ सपना (आकाशवाणी) करेंगी । समारोह में साहित्य, पत्रकारिता,समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!