Uncategorized

“ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार में भी जनता अंधेरे में जीने को मजबूर” – मीत यादव

रायपुर। युवा कांग्रेस नेता मीत यादव ने रायपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद आम जनता को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। थोड़ी सी बारिश या मामूली तकनीकी खराबी के चलते घंटों बिजली गुल हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीत यादव ने कहा कि गर्मी के दौरान भी लोग बिजली संकट से जूझते रहे और अब बरसात की शुरुआत होते ही बिजली व्यवस्था की खामियां उजागर होने लगी हैं। लगातार बिजली कटौती से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं और आम नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में "ट्रिपल इंजन" की सरकार है, तब भी बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है? जनता जानना चाहती है कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल घोषणाओं और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, सरकार को बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!