Uncategorized

भैंसमुड़ी में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, पुलिस के पहुंचने का इंतजार

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोमनाथ ध्रुव, पिता पवन सिंह ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के रूप में हुई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इसलिए घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कारण अब भी स्पष्ट नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने, जांच, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!