Uncategorized

मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश, निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

रायपुर। मंदिर हसौद क्षेत्र में हुए स्वर्गीय भुनेश्वर यादव हत्याकांड को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक, रायपुर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनमती यादव, मगधा यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष केनुराम यादव, मगधा यादव समाज रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गजानंद यादव , मगधा यादव समाज के प्रदेश महासचिव मनोज यादव,भोरतिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह यादव, अखिल भारतीय वर्षीय यादव समाज के महासचिव रंजीत यादव, ठेठवार यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, कमल यादव, सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मीत यादव, जिला अध्यक्ष दुर्ग महेश यादव, मगधा यादव सचिव दुर्बादल यादव, हलधर यादव, अजय यादव,मोहन यादव , ललिता यादव, संजय यादव, विकास यादव, खेम यादव, रमेश यादव , राकेश यादव, राहुल यादव, सुजित यादव , डॉ.खोयेन्द्र यादव, अभिमन्यु यादव, गंगा राम यादव, तीरथो यादव,मधु यादव, मीना यादव, पांचो बाई यादव, कमला यादव, स्नेहा यादव,ज्योति यादव, बबलू यादव,रजनी यादव,कृष्णा यादव, रेखा यादव, मिथिला यादव, सावित्री यादव, लालू यादव,मुकेश यादव, राम यादव, जितेश यादव, अनिल यादव,अमित यादव, मनीष यादव,लक्ष्मी यादव, नारायण यादव,फ़कीर कठार, राधे यादव एवं मंदिर हसौद मोहल्ले वासी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, हत्याकांड की एसआईटी जांच हो, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की अपील की गई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधियां एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। यादव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जारीकर्ता: सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!