Uncategorized
धवलपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
राज न्यूज 24 चैनल छत्तीसगढ़ मुकेश राजपूत की रिपोर्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवलपुर के प्रांगण में एस एम डी सी अध्यक्ष श्री तिजु सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों तथा अमर शहीद स्व सुख सिंह फरस को पुष्पमाला पहनाकर कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग ,बलिदान पर अपनी विचार रखे। प्रमुख वक्ता में श्री किशोर यदु जी पूर्व एस एम डी सी अध्यक्ष,कोमल सोनवानी,देवलाल सिन्हा , संस्था प्राचार्य बी पी कोसले ने अपना उद्बोधन द्वारा आदर्श विद्यार्थी हेतु अनुशासन,संयम,संस्कार तथा इंकलाब की आवाज बुलंद किए । चौकी प्रभारी श्री पवन सिन्हा एस आई महोदय अपने परिवार सहित व उनके सभी आरक्षकों द्वारा शहीद स्व श्री सुख सिंह फरस को सलामी देकर पुष्प अर्पित किए।पत्रकार तथा प्रबंधन समिति सदस्य मुकेश राजपूत जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किए। धवलपुर जनपद सदस्या श्री मती राधा नागेश विशिष्ट अतिथि ने रंग मंच निर्माण हेतु 2 लाख रूपये विद्यालय को देने घोषणा किए । साथ ही अध्यक्ष ने 500, देवलाल सिन्हा जी ने 201 रुपए , संस्था की ओर से स्काउट छात्रों ,मासिक परीक्षा जुलाई 2026 में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले छात्रों को ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। मंच संचालन गोपाल सोनी,महेश्वर साहू ने किया ।बड़ी संख्या में एस एम डी सी के सदस्य , पालक,शिक्षक उपस्थित रहे ।आभार व्यक्त श्री मती पूर्णिमा राजपूत मैडम द्वारा किया गया ।





