Uncategorized

जिला गरियाबंद विकासखंड मैंनपुर क्षेत्र के कांण्डेकेला स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य केंद्र कांण्डेकेला के बाहर बड़ी मात्रा में दवाइयों को आग के हवाले किए जाने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग ने दवाइयों के रखरखाव और उचित निपटान में गंभीर लापरवाही बरती है।" स्वास्थ्य केंद्र के सामने जहां बड़ी संख्या में दवाइयों को नष्ट किया गया। लोगों का कहना है कि इन दवाइयों का समय पर उपयोग नहीं हुआ और बाद में इन्हें निपटाने के लिए लापरवाही बरती गई।" स्थानीय नागरिक (बाइट): "हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। जनता के पैसे से खरीदी गई दवाइयों का इस तरह बर्बाद होना गंभीर मामला है। फिलहाल प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं यह मामला सरकारी संसाधनों के प्रबंधन और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!