Uncategorized

मुर्तिकार एवं चित्रहार संघ की हुई वार्षिक बैठक लिये महत्वपूर्ण निर्णय मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ के जिशान्त महान्ती चुने गए अध्यक्ष अमलीपदर

चित्रकार और मूर्तिकार संघ की बैठक विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थान पर होती रहती है हाल ही में हुए अमलीपदर कांदा डोंगर अंचल के मूर्तिकार चित्रकार संघ ने क्षेत्रीय बैठक कर शासन से चिन्हारी कार्ड मंडे ए एवं कला संरक्षण की मांग हेतु विशेष रूप से बैठक रखा गया जिसमें अमलीपदर तहसील क्षेत्र के चलनाडोंगरी में चित्रकार मूर्तिकारों द्वारा आवश्यक बैठक आहूत किया गया था।बैठक में क्षेत्र के दूर दराज से चित्रकार मूर्तिकारों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर उपस्थित पेंटर मूर्तिकारों ने संघ संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।जिसका विस्तार करते हुए संगठन का नाम मां कुलेश्वरी पेंटर/मूर्तिकार संघ परिक्षेत्र कांदाडोंगर प्रस्तावित किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य संघ और समिति से जुड़े सभी कलाकारों को एक जड़ता से सक्रिय रूप से संगठित होकर कार्य करने को कहा गया।संगठन के नामकरण के पश्चात सर्वसम्मति से अमलीपदर के जाने-माने मूर्तिकार एवं चित्रकार जिशान्त महान्ती को अध्यक्ष चुना गया।तथा पदों का विस्तार करते हुए संतोष पटेल उपाध्यक्ष,भुनेश श्रीवास सचिव,लोवेन्द्र यादव संघ संचालक, ओंकार मांझी कोषाध्यक्ष,एवं माधवी सोनवानी और गोवर्धन ओटी मिडिया प्रभारी के रूप में चुने गए!संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष जिशान्त महान्ती ने बताया कि जल्द ही शासन प्रशासन से संगठन का पंजीयन कराकर चित्रकार और मुर्तिकला से जुड़े सभी कलाकारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।इस बैठक में प्रमुख रूप से अमलीपदर तहसील क्षेत्र के चित्रकार मूर्तिकार लोचन यादव , दीनदयाल महन्ती गयाधर पाड़े,जयराम साहू भुवेन्द्र यादव,नोहर सोमवंशी, रूपचंद यादव,जयसिंह, हेमन्त दास,वैदम नेताम,गोवर्धन ओंटी बलमत ध्रुव,होवेन्द्र दीवान,सोनू सिन्हा,लोचन यादव,भूपेंद्र सिन्हा, नवीन किशोर,केश कुमार यादव, परमेश्वर मांझी,छवि मांझी,कुमेंद्र दूबे,टोजन साहू,प्रकाश पाड़े, साधूराम,खेमराज कश्यप,और भोलासिंग पुजारी हुए!इस मौके पर चुने गए समस्त पदाधिकारियों को खूब बधाइयां मिली है। एवं संगठन ने एक साथ मिलजुल कर कार्य करने की शपथ ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!