Uncategorized

किसानों को हो रही खाद बीज डीजल की कमी को लेकर किसान कांग्रेस ने छ ग के मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर कोंडागांव को सौंपा ज्ञापन किसानों को हर हाल मे सुविधा मुहैया कराये सरकार अन्यथा किसान कांग्रेस करेंगे उग्र आंदोलन –

कोंडागांव - धान के कटोरा के नाम से छत्तीसगढ़ को जाना जाता है परन्तु भाजपा सरकार मे अन्न दाता किसानों को ही घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस केप्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी फ़णीश दुबे जी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह सिन्हा जी के गरिमामय उपस्थिति में जिलाध्यक्ष हीरालाल नेताम के नेतृत्व मे किसान कांग्रेस , जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, आदिवासी कांग्रेस कमेटी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस कमेटी, एवं कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठ के अनुयाई तथा किसान भाई के गरिमामय उपस्थिति मे किसानों से जुड़े नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि किसानों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने सरकार कड़ा कदम उठाये अन्यथा किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल नेताम ने बताया किसानों को खाद बीज डीजल एवं अन्य सामाग्री के लिए भारी दिक्क़तें हो रही है सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार 1बोरी डी ए पी,2 बोरी यूरिया प्रति एकड़ खाद से तो अच्छी उपज सम्भव नहीं है वहीं अभी से खाद की कालाबाजारी हो रही है कहीं न कहीं यह कालाबाजारी प्रशासनिक सहयोग से हो रहा है।किसानी कार्य हेतु डीजल जरकिन मे नहीं मिल रहा है किसान कितनी दफे ट्रेक्टर को लेकर पेट्रोल पम्प आएगा किसानों को हर तरफ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है आज किसान कांग्रेस द्वारा किसानों से जुड़े मामलों को लेकर किसानों की समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है सरकार द्वारा किसान हित मे त्वरित कदम नहीं उठाये जाने पर आने वाले दिनों मे वृहद प्रदर्शन किया जायेगा।धान खरीदी केंद्रों मे हुए घोटालों की जाँच कराई जाये घोटाले बाजों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये ताकि आगामी समय मे ऐसे घोटालों की पुनरावृति न हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव रितेश पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल नेताम,प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री छ ग एवं कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र सिन्हा,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष हरमोहन कोहली, प्रदेश सचिव सकुर खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,जनपद सदस्य जेठू पोयाम,जयराम मरकाम मंडल अध्यक्ष लखमू कोर्राम, पिलाराम बघेल, सेवक दीवान,सहदेव पोयाम,गोलू पोयाम,शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे महामंत्री सन्नी चोपड़ा, लखी पोयाम,चुन्नीलाल नायक, धनशु नेताम महिला शक्ति नीलू देवांगन,लेखनी प्रधान रंजीता अग्रवाल सहित किसान साथी एवं कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!