Uncategorized

आरंग के चेतन सिंह चौहान को नेपाल से मिला “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि

राज न्यूज 24 चैनल छत्तीसगढ़ सहसंपादक मुकेश कुमार राजपूत कि रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देश विदेश के हजार कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नेपाल भारत मैत्री विकास, बुद्ध सर्किट तथा रामायण सर्किट के प्रचार प्रसार, मिथिला एवं अवध संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन तथा प्रवर्द्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण, नेपाली तथा हिंदी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश की भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। जो भाषा, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जहाँ 2482 प्रतिभागी शामिल हुए सहभागियों में से 583 महिला तथा 417 पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है। 17 वर्ष के बाल कवि से लेकर 86 वर्षीय वयोवृद्ध रचनाकार की सहभागिता रही थी। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में *"नेपाल, भारत, अमेरिका, मॉरीशस, तंजानिया एवं चीन के कवि, लेखक साहित्यकार और शिक्षकों की सहभागिता रही है।"* जिसमें आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ के चेतन सिंह चौहान जो कि वर्तमान में जनपद प्राथमिक विद्यालय हाराडुला विकास खण्ड चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर में कार्यरत है जो छत्तीसगढ़ी और हिन्दी साहित्य लेखन में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं जिनको मातृभाषा के लगातार संरक्षण एवं संवर्धन के लिए *मातृभाषा रत्न मानद उपाधि* से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाओं को शुभ कामना देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - भाषाएं राष्ट्र की अमूल्य सम्पदा है, सभी भाषाओं को बोलकर, लिखकर ही उनका संरक्षण और संवर्द्धन किया जा सकता है। सभी को अपनी मातृभाषा बोलने और लिखने में हीनता बोध नहीं करना चाहिए। आज हजार प्रतिभाओं को सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई। ऑनलाइन कार्यक्रम मार्फत सभी को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल नेपाल में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में एक सफल संस्था बन चुकी है। आज सम्मानित सभी प्रतिभाओं का विस्तृत परिचय डायरेक्ट्री के रूप में प्रकाशन किया जाएगा। प्रतिभा चयन समिति की प्रमुख डॉ मंजू खरे, दतिया ने कहा - संस्था की साफ सुथरी छवि और संस्था के उत्कृष्ट कार्यों की वजह से हरेक आयोजन में आशा से अधिक लोगों की सहभागिता रही है। सभी के साथ सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!