Uncategorized

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गरियाबंद दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, तिरंगा चौक पर जोरदार स्वागत; अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वे प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडेय से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा चौक पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके स्वागत के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अमलीपदर प्रवास के दौरान भूपेश बघेल स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की थीं। स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!