गरियाबंद/मैनपुर। अमलीपदर क्षेत्र के कुरलापारा से कुछ लोग घूमने के लिए ओडिशा के थिफा खोल वॉटरफॉल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र सीनापाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, वॉटरफॉल में नहाने और घूमने के दौरान तीन युवक पानी में कूदे। इनमें से दो युवक बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक युवक पानी में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बसंत कुमार ध्रुव, निवासी कुरलापारा, अमलीपदर क्षेत्र के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश शुरू किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। अब प्रशासन एवं पुलिस से मांग की जा रही है कि लापता युवक की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना और युवक की पहचान से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस/प्रशासन से हो रहा है। फिर हाल लापता व्यक्ति की पता नहीं चला है