Uncategorized
तहसील कार्यालय अमलीपदर के आसपास दस्तावेजों से भरा थैला गुम
अमलीपदर। तहसील कार्यालय अमलीपदर के आसपास के क्षेत्र से कालिया नागेश, पिता सोभाचंद नागेश का महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा थैला गुम हो गया है। थैले में कुर्माबेड़ा का पट्टा, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जिला सहकारी बैंक गोहरापदर की पासबुक सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बताया गया है कि थैले के अंदर संपर्क नंबर भी मौजूद है। तहसील कार्यालय अमलीपदर अथवा आसपास के क्षेत्र के किसी व्यक्ति को यदि यह थैला या उक्त दस्तावेज मिले हों, तो कृपया थैले में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर दस्तावेज वापस करने की महान कृपा करें। परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि ये दस्तावेज परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि किसी व्यक्ति को यह थैला मिला हो, तो उसे अपने पास रखने के बजाय संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। अपील: तहसील कार्यालय अमलीपदर एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि यदि किसी को दस्तावेजों से भरा यह थैला मिला हो, तो कृपया थैले में दिए गए संपर्क नंबर पर तत्काल सूचना दें।





