Uncategorized

करियर काउंसलिंग से किशोरी बालिकाओं को मिली उच्च शिक्षा व रोजगार की जानकारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तीन विद्यालयों में तीन दिवसीय सत्र आयोजित

जिला संवाददाता मुकेश राजपूत गरियाबंद, 17 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जिला मिशन समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा, चिखली एवं धुरवागुड़ी में 15 से 17 जुलाई तक किशोरी बालिकाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें अपने रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती सृष्टि मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ श्री भारतभूषण साहू, श्री प्रतीकचंद्र गोहिल, श्री टिकश्वर साहू एवं श्री सौरभ तिवारी ने विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर प्राप्त जानकारी से छात्राएं अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तह�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!