Uncategorized
फुलझर डैम के पास युवक फांसी के फंदे से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी
मैनपुर । आज सुबह मैनपुर मुख्यालय से बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां मैनपुर कला के फुलझर डैम के पास एक युवक फांसी पर लटके हुए मिलने से मैनपुर कला गांव में सनसनी फैल गई बता दे की सुबह-सुबह शौच पर जा रहे लोगों के द्वारा डैम जाने वाली रास्ते पर देखा गया कि एक बाइक अपाचे जिसका वाहन क्रमांक OD 24 J 8424 ko साइड पर खड़ा कर युवक को ग्रामीणों के द्वारा फांसी पर लटके हुए देखा तभी ग्रामीणों के द्वारा मैनपुर पुलिस को सूचना दी गई मैनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फांसी पर लटके युवक की शिनाख्त की गई तभी युवक की पहचान आलेख चरण भक्त पता पुत्र कृष्ण चंद्र भक्त, बड़ाभरंडी, नबरंगपुर, ओडिशा, के रूप में पहचान हुई है पुलिस जांच में जुटी है बता दे कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उड़ीसा उड़ीसा राज्य के थाने में आलेख चरण भक्ति के परिवारों द्वारा गुमशुदी का रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। और आज बड़ी घटना होती है कि आलेख चरण भक्ति मैनपुर कला के डैम जाने वाली मार्ग पर फांसी पर लटके हुए मिला कारण अभी अज्ञात है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।






