Uncategorized

ग्राम पाटली जिला बागेश्वर उत्तराखंड निवासी नन्द किशोर जोशी को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

राज न्यूज 24 चैनल छत्तीसगढ़ सहसंपादक मुकेश कुमार राजपूत कि रिपोर्ट आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा नन्द किशोर जोशी को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कवि नन्द किशोर जोशी जो वर्तमान में वापी गुजरात को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इनकी कई कविताएं पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध आपको दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। जोशी जी को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना है। सम्मान की खबर पाकर उनके परिवार , सह कर्मियों और परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!