Uncategorized
द ऑफिशियल मॉडल फैशन शो एवं सेवा पथ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जबलपुर। ओमी इवेंट्स द्वारा स्थानीय अनुश्री होटल में द ऑफिशियल मॉडल फैशन शो एवं सेवा पथ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑर्गेनाइज़र सरिता पटेल एवं ओमप्रकाश होतवानी के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फैशन, प्रतिभा और समाजसेवा का शानदार संगम देखने को मिला। फैशन शो में ब्राइडल मॉडल्स ने आकर्षक रैंप वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। शो की शोस्टॉपर ब्रिज गुजर रही, ज्यूरी के रूप में सौम्या खरे एवं प्रियंका शर्मा ने ब्राइडल मॉडल्स का निष्पक्ष एवं पेशेवर जजमेंट किया। ज्यूरी द्वारा प्रतिभागियों की पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक और ओवरऑल प्रेज़ेंटेशन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा पथ सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं समाजसेवा में अग्रणी लोगों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग, मॉडल्स, एंकर एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ओमी इवेंट्स द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।




