Uncategorized

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व MLA ओंकार शाह की धर्मपत्नी राजदुलारी शाह का निधन

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA ओंकार शाह की धर्मपत्नी श्रीमती राजदुलारी शाह का आज रविवार को सुबह निवास में निधन हो गया। श्रीमती राजदुलारी शाह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुरे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित गरियाबंद जिले में शोक की लहर देखी जा रही है और जिले भर के लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है। स्वर्गीय श्रीमती राजदुलारी शाह सरल, सौम्य एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने सदैव सेवा, सद्भाव और संस्कारों को प्राथमिकता दी, जिसके कारण वे समाज व क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थीं। श्रीमती राजदुलारी शाह के निधन पर कांग्रेस ,भाजपा एवं सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को छुरा में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!