Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए करन बघेल रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर (छत्तीसगढ़) के युवा साहित्यकार एवं मातृभाषा प्रेमी करन बघेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेपाल सरकार में पंजीकृत संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी 2026) के अवसर पर प्रदान किया गया। संस्था द्वारा मातृभाषा सेवा एवं भाषा संवर्धन के क्षेत्र में करन बघेल के उल्लेखनीय योगदान का मूल्यांकन करते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम काठमांडू (नेपाल) में आयोजित किया गया। इस उपलब्धि से रायपुर एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। परिवारजनों, मित्रों एवं साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। करन बघेल ने इस सम्मान को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समर्थकों को समर्पित करते हुए मातृभाषा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।





