Uncategorized
राजिम कुंभ मेला में छगमाटी पुत्र राष्ट्रीय कथावाचक पं युवराज पांडेय को मिले उचित स्थान _ समाजसेवी डॉ परसराम सिन्हा राजिम कुंभ पुन्नी मेला के आरंभ होने से पहले अमलीपदर से उठी मांग
गरियाबंद जिला में इस बार भी शासन प्रशासन ने बड़ी जोर-शोर से तैयारी की है। तैयारी इसलिए किया गया है क्योंकि हमारे छत्तीसगढ की संस्कृति जो पुर्वजों से चली आ रही है सनातन संस्कृति धर्म नगरी भगवान श्री राजीव के समीप एवं भगवान श्री कुलेश्वर महादेव के पुण्य क्षेत्र में दिव्य त्रिवेणी संगम है जहां हर वर्ष माघ मास के पुर्णिमा को आसपास सहित विभिन्न जगहों से आस्था में विश्वास और भक्ति में सरोबार होने लाखों के अनगिनत श्रद्धालु अपने सुविधा अनुसार परिवार साथ त्रिवेणी संगम पर स्नान, ध्यान, पुजा पाठ,दान पुण्य और मेला उत्सव में आये महात्मा साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। और इस बार भी शासन की तैयारी को देखकर ऐसा लगता है की अच्छे तरह शांतिमय पुर्ण यहां महोत्सव होंगा। उक्त आयोजन में विभिन्न विभागों का स्टाल और जानकारियां सहित और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सत्ता-पक्ष और विपक्ष के नेता यहां दर्शन हेतु पहुंचेंगे। उक्त आयोजन में साधु-संतों का भी विशेष ध्यान रखते हुए शिविर पंडालों की व्यवस्था की जाती है। जहां साधु-संतों सहित अखाड़ा महंत, महामंडलेश्वर, नागा साधु एवं प्रदेश सहित बाहर से आये संत महात्मा नागा साधुओं का शासन प्रशासन विशेष ध्यान देती है। राजिम कुंभ पुन्नी मेला में भगवान श्री कुलेश्वर महादेव एवं राजीव लोचन भगवान की पुजा अर्चना त्रिवेणी संगम घाट पर महाआरती साधु-संतों के साथ मेले में लाखों श्रद्धालु करतें हैं। वहीं गरियाबंद जिले के अमलीपदर में समाज सेवी एवं शिशु मंदिर के संचालक डॉ परसराम सिन्हा ने शासन प्रशासन से विशेष मांग और ध्यानाकर्षित इस बात लेकर कहीं है हमारे गरियाबंद जिले में ऐतिहासिक राजिम कुंभ पुन्नी मेला का आयोजन वर्षों से चले आ रहा है। डॉ परसराम सिन्हा जी कहा कि हमारे जन्मभूमि धर्म नगरी ग्राम अमलीपदर में जन्मे राष्ट्रीय कथावाचक पं युवराज पांडेय जी को राजिम कुंभ पुन्नी मेला में विशेष स्थान मिलना चाहिए क्योंकि पं युवराज पांडेय जी ने हमारे गरियाबंद जिला ही नहीं बल्कि हमारे छत्तीसगढ की संस्कृति , परम्परा , धरोहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाकर कथा के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया है। डॉ परसराम सिन्हा ने बताया की पं युवराज पांडेय जी सरल छवि एवं समरसता और युवा वर्ग को सहित सत्य मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। और हमारे प्रदेश के मान सम्मान गौरव को अन्य राज्यों में भी विस्तार किया है। इसलिए डॉ परसराम सिन्हा जी साथ गरियाबंद जिला के क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से विशेष मांग कि हमारे गरियाबंद में ऐसा अनमोल विभुति छग के गौरव पं युवराज पांडेय जी राजिम कुंभ पुन्नी मेला में विशेष स्थान दे।




