Uncategorized

जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित जंगल/पहाडी क्षेत्र के 02 अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये 01 नग 303 रायफल पुलिस बल से लूटा गया, एवं 01 नग देशी पिस्टल सहित अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद

जिला गरियाबंद क्षेत्रांतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल/पहाडी क्षेत्र के 02 अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये सामग्री को बरामद किया गया। जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन, सीएएफ, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गरियाबंद के द्वारा कार्यवाही। पुलिस पार्टी को जान/माल की नुकसान पहुंचाने एवं ग्रामीणो में दहशत फैलाने की नियत से डम्प किये गये 01 नग 303 रायफल पुलिस बल से लूटा गया, 01 नग देशी पिस्टल, 12 बोर 31 राण्उड, डेटोनेटर 43 नग, 8 एमएम. कारतूश 48 नग, सौर प्लेट 02 नग, मल्टीमीटर 01 नग, वाकीटाकी 02 नग, इन्टर 01 नग एवं दैनिक उपयोगी सामाग्रियों को जप्त किया गया। जिला गरियाबंद अंतर्गत सक्रिय शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी/ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से 02 अलग-अलग क्षेत्र थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कुकरार एवं थाना पीपरछेडी अंतर्गत ग्राम कमारभौदी के पहाड़ी/जंगल क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री को छुपाया हुआ था। जिसके संबंध में जिला गरियाबंद के आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा बताये सूचना तंत्रो के माध्यम से आसूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुये जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन, सीएएफ एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गरियाबंद द्वारा जंगल पहाडी क्षेत्र की ओर सचिंग अभियान के लिए रवाना हुये थे कि अभियान कार्यवाही के दौरान प्राप्त सूचना अनुसार डम्प एरिया में पहुंचकर बीडीएस टीम द्वारा सघन सर्च किया गया सर्च के दौरान दिनांक 23.01.2026 को 01 नग 303 रायफल पुलिस बल से लूटा गया, 01 नग देशी पिस्टल, 12 बोर 31 राण्उड, डेटोनेटर 43 नग, 8 एमएम. कारतूश 48 नग, सौर प्लेट 02 नग, मल्टीमीटर 01 नग, वाकीटाकी 02 नग, इन्र्वटर 01 नग एवं दैनिक उपयोगी सामग्री को विधिवत जप्त कर कार्यवाही की जा रही है। माओवादियों के विनाशकारी नीतियों को विफल करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!